27 को अबूझमाड़ महोत्सव पर तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन, पंजीयन की अंतिम तिथि 25 फरवरी
नारायणपुर। तृतीय अबूझमाड़ महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी को जिला मुख्यालय, नारायणपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी 25 फरवरी तक अपना पंजीयन अबूझमाड़मैराथन 2021 डॉट कॉम में जाकर कर सकते है।
अबूझमाड़ में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से मेराथन दौड़ की शुरूआत की गई है और इस वर्ष हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से बासिंग तक 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) का आयोजन किया जा रहा है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, वन, झरना और विशालकाय पर्वत श्रृंखलाओं से ओतप्रोत है। यह मैराथन बस्तर का एकलौता और बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मैराथन है जो अबुझमाड़ और बस्तर को विश्वस्तर पर ख्याति दिलाने में कारगर साबित हो रहा है, इस अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में देश के प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं, विजयी प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस मैराथन में महिला और पुरूष दोनो वर्ग के लिए पृथक-पृथक 5 पुरस्कार क्रमश: 1 लाख 21 हजार रुपए, 61 हजार रुपए, 31 हजार रुपए, 21 हजार रुपए और 11 हजार रुपए रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह मैराथन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों, पंजीकृत/गैर-पंजीकृत समितियों, पत्रकार साथियों, व्यापारिक संस्थानों और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से आयोजित की जाती है। बस्तर का सबसे बड़ीमैराथन है जो विगत 3 वर्षों से हर साल पूरे उत्साह के साथ नारायणपुर में आयोजित की जा रही है। विगत वर्षों में हर साल 5 हजार से अधिक लोगों ने इस मैराथन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है, जिसमें देश-विदेश के धावक भी शामिल हुए थे। इस मेराथन में भाग लेने के लिये 25 फरवरी पंजीयन की अंतिम तिथी है। अबूझमाड़ महोत्सव- तृतीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेने के लिए आनलाईन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है।

पाठको की राय